facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

एमवे और रोनाल्डिन्हो जुटाएंगे 75 लाख रुपये

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

अमेरिकी कंपनी एमवे के न्यूट्रीलाइट ब्रांड ने फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो के साथ एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है।


वन बाई वन (ओबीओ) नामक इस अभियान का उद्देश्य बेसहारा बच्चों के लिए 75 लाख रुपये जुटाना है। एवरीकिककाउंट्स डॉट कॉम नामक वेबसाइट पर यह अभियान 1 दिसंबर से शुरू हो गया है और यह 31 मई, 2009 तक जारी रहेगा।

इस अभियान के तहत एवरीकिककाउंट्स डॉट कॉम पर लॉग ऑन करने वाले लोगों से ईमेल या फेसबुक और ऑरकुट जैसी लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिये दोस्तों को एक फुटबॉल गेंद भेजने को कहा जाएगा।

वेबसाइट पर भेजे जाने वाले सभी ईमेल पर नजर रखी जा सकती है ताकि पूरे विश्व में प्रशंसक सद्भावना के उनके प्रयासों को आगे बढ़ा सकें। इसके लिए एक रियल-टाइम डोनेशन टिकर होगा जो कुल योगदान को संकलित करता है।

एमवे अपॉर्चुनिटी फाउंडेशन (एओएफ) के चेयरमैन बिल पिनकनी ने कहा, ‘प्रत्येक मेल के जरिये बच्चों के लिए एमवे के ओबीओ अभियान के लिए योगदान एमवे कॉरपोरेशन, अमेरिका की ओर से किया जा रहा है।’

भारत में इस पहल से उगाहा जाने वाला कोष एओएफ के पास जमा किया जाएगा। ओबीओ अभियान के जरिये एओएफ बेसहारा और विकलांग बच्चों के लिए 52 अनाथालयों और संस्थाओं की मदद कर रहा है।

हाल ही में कंपनी ने अपनी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमवे डॉट इन भी पेश की है, जिससे कंपनी अपने उत्पादों को देशभर में फैले अपने ग्राहकों तक पहुंचाएंगी।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement