facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

सिर्फ 10 मिनट में पहुंचेगी एम्बुलेंस, Blinkit ने बढ़ाया क्विक कॉमर्स का दायरा

Advertisement

गुरुग्राम में Blinkit ने अपनी पहली पांच एम्बुलेंस लॉन्च की हैं।

Last Updated- January 02, 2025 | 7:34 PM IST
Blinkit

क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit ने गुरुवार को इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं में बड़ा कदम उठाते हुए ’10 मिनट में एम्बुलेंस’ सेवा की शुरुआत की। Blinkit के CEO अल्बिंदर ढींडसा ने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि इसका मकसद इमरजेंसी के वक्त लोगों को तेज़ और सस्ती चिकित्सा सुविधा देना है।

गुरुग्राम से हुई शुरुआत

गुरुग्राम में Blinkit ने अपनी पहली पांच एम्बुलेंस लॉन्च की हैं। आने वाले समय में यह सेवा और शहरों में उपलब्ध होगी। जल्द ही Blinkit ऐप पर आपको ‘BLS एम्बुलेंस’ बुक करने का विकल्प मिलेगा।

कैसी होंगी ये एम्बुलेंस?

ये एम्बुलेंस पूरी तरह हाईटेक और इमरजेंसी में मददगार हैं। इनमें मौजूद सुविधाएं हैं:

  • ऑक्सीजन सिलिंडर
  • AED (दिल की धड़कन संभालने वाला डिवाइस)
  • स्ट्रेचर
  • इमरजेंसी दवाइयां
  • मॉनिटर और सक्शन मशीन

हर एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक ट्रेंड ड्राइवर होंगे, ताकि इमरजेंसी में तुरंत मदद दी जा सके।

ढींडसा ने साफ किया, “हमारा मकसद मुनाफा कमाना नहीं है। हमारी प्राथमिकता है कि लोगों को सस्ती और तेज़ इमरजेंसी सेवाएं मिलें।” Blinkit अगले दो साल में इस सेवा को देश के और हिस्सों तक ले जाने की योजना बना रही है। ढींडसा ने कहा, “हर कोई एम्बुलेंस को रास्ता देने की आदत डालें। आप कभी नहीं जानते, कब आपकी ये छोटी सी कोशिश किसी की जिंदगी बचा सकती है।”

Zomato की ताकत बनी Blinkit

2021 में Zomato ने Blinkit (पहले Grofers) को खरीदा था, जिससे उसकी क्विक कॉमर्स सेवाएं और मजबूत हुईं। आज Blinkit न सिर्फ ग्रॉसरी डिलीवरी बल्कि इमरजेंसी सेवाओं में भी कदम रख चुकी है।

Zomato का प्रदर्शन भी शानदार

गुरुवार को Zomato का शेयर NSE पर ₹284.85 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के ₹276.50 से 3.02% ऊपर है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब ₹2,66,832 करोड़ है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement