facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगर

अंबुजा नेवतिया का सत्य होम्स संग करार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:11 AM IST

साल 2020 में कोलकाता में भूमि विकास के एक सबसे बड़े सौदे के तहत अंबुजा नेवतिया समूह और सत्य होम्स ने साथ मिलकर कोलकाता के उत्तर पूर्वी हिस्से के राजारहाट में 72 एकड़ की टाउनशिप परियोजना विकसित करने के लिए एक सौदा किया है।
इस सौदे के तहत अंबुजा नेवतिया के साथ एक मिलकर एक बड़ी प्लॉटेड/ विला वाली टाउनशिप विकास परियोजना पर काम किया जएगा। अंबुजा नेवतिया इस परियोजना में विकास प्रबंधन भागीदार होगी और एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स वित्तीय भागीदार के तौर पर इस परियोजना से जुड़ेगी। यह सौदा एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टैंट्स द्वारा किया गया था।
अंबुजा नेवतिया के चेयरमैन हर्षवर्धन नेवतिया ने कहा, ‘हमें राजरहाट की इस प्लॉटेड डेवलपमेंट टाउनशिप परियोजना के लिए सत्य और एचडीएफसी के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है। ग्राहक आज एक ऐसी फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी पर खुद का एक छोटा मकान खरीदने के लिए उत्सुक हैं जहां पर्याप्त हरियाली हो। कोविड वैश्विक महामारी के बाद की दुनिया में ग्राहकों का यह रुझान बढ़ेगा।’
इस टाउनशिप में प्लॉट के विकास के अलावा विला, विलामेंट और अपार्टमेंट शामिल हैं। इसे पांच साल के भीतर पूरा करने की योजना है। इस परियोजना को अंबुजा नेवतिया समूह और सत्य होम्स द्वारा संयुक्त रूप से डिलिवर किया जाएगा। राजारहाट में पिछली प्रमुख टाउनशिप परियोजना यूनिटेक की यूनीवल्र्ड परियोजना थी। यह 100 एकड़ की एक आवासीय परियोजना थी जो लगभग दस साल पहले पूरी हुई थी। बाद में इसे ब्रुकफील्ड द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया और अब इसे कैंडर टेकपार्क के रूप में जाना जाता है। संयोग से राजरहाट प्रमुख आईटी-आईटीईएस कंपनियों का ठिकाना है और वह आईटी हब के साल्ट लेक के सेक्टर 5 के करीब भी है।

Advertisement
First Published - January 3, 2021 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement