स्विट्जरलैंड की सीमेंट कंपनी होलसिम की सहयोगी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में संचयी शुद्ध लाभ में 24.72 फीसदी की कमी दर्ज की है।
कंपनी ने इस दौरान 1389.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 1846.11 करोड़ रुपये से तकरीबन 24 फीसदी कम है।
इस दौरान कंपनी की संचयी आय 6261.79 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 5718.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.5 फीसदी अधिक रही।