facebookmetapixel
Advertisement
एनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहलएक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडी

Amazon करेगा छंटनी, 18,000 लोगों की जाएगी नौकरी

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 9:22 AM IST
Amazon India

मेटा और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) भी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने 18 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। एमेजॉन ने बुधवार को कहा कि वह “अनिश्चित अर्थव्यवस्था” की वजह से कर्मचारियों में कटौती करने की योजना बना रहा है।

इस बारे में कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने कहा, “नवंबर में हमने जो कटौती की है और जो जिस कटौती के बारे घोषणा कर रहे हैं, हम 18,000 से अधिक भूमिकाओं को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।” बता दें, कंपनी ने बीते साल यानी नवंबर 2022 में 10 हजार छंटनी की घोषणा की थी।

इस बारे में कंपनी ने ट्विट करते हुए एमेजॉन के सीईओ एंडी की घोषणा को शेयर किया है-

 

मौजूदा मंदी के दौर में एमेजॉन का 18 हजार कर्मचारियों को हटाना अभी तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल के लगभग 1% होगा। एमेजॉन के पास दुनिया भर में लगभग 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं।

दुनिया भर की टेक कंपनियों में छंटनी का हड़कंप

वैश्विक आर्थिक मंदी की  आशंका के बीच दुनिया भर की टेक कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्विटर, मेटा, अमेजन के अलावा एचपी इंक से लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हाल ही में पेप्सिको ने भी छंटनी का ऐलान किया था।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement