facebookmetapixel
Advertisement
₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहीं

Amazon Layoff: कई डिपार्टमेंट में छंटनी शुरू, 9000 लोगों की जाएगी नौकरी

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 9:01 AM IST
Amazon India

मंदी के डर से दुनियाभर में कई छोटी-बड़ी कंपनिया कॉस्ट कटिंग के चक्कर में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इस बीच दिग्गज कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने भी एक बार फिर से छंटनी करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस बार एमेजॉन अपने क्लाउड कंप्यूटिंग और ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन से कुछ एम्प्लॉइज को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी ने बुधवार को इस बात की सूचना दी।

Amazon वेब सर्विसेज के CEO एडम सेलिप्स्की और ह्यूमन रिसोर्स हेड बेथ गैलेटी ने अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में एम्प्लॉइज को ले-ऑफ से जुड़े मैसेज सेंड किए हैं।

CEO एडम सेलिप्स्की ने मैसेज में लिखा है कि उन्हें इस छंटनी को लेकर अफसोस जाहिर किया है।

‘यह हमारे ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक कठिन दिन है,’ सेलिप्स्की ने एम्प्लॉइज को मैसेज में लिखकर कहा।

‘मार्च में हुआ था छंटनी का ऐलान’

Amazon ने मार्च 2023 में 9000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब कंपनी में छंटनी हो रही है।

बता दें कि बीते हफ्ते, एमेजॉन ने एडवरटाइजिंग यूनिट के कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इसके साथ ही, कंपनी ने कुछ दिन पहले वीडियो गेम और ट्विच लाइवस्ट्रीमिंग यूनिट्स के कर्मचारियों को भी निकाला है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में हायरिंग करना भी फिलहाल बंद कर दिया है।

बता दें कि एमेजॉन ने इस साल के पहले ले-ऑफ में 18000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इस तरह ये कंपनी के 29 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की गई है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement