facebookmetapixel
Advertisement
35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवाली

Amazon ने लॉन्च किया अपना ‘Bazaar’, जानें क्या-क्या खरीद सकेंगे आप

Advertisement

Amazon Bazaar में ग्राहकों को सभी आइटम्स 600 रुपये से कम कीमत पर मिलेंगे। इसके जरिए कंपनी कंज्यूमर सेगमेंट को टार्गेट कर रही है।

Last Updated- April 07, 2024 | 5:23 PM IST
Amazon India
Representative Image

भारत के फैशन बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए, ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon India ने ‘बाजार’ नाम से बजट फ्रेंडली वर्टिकल लान्च किया है। इस

इस लॉन्च के साथ, Amazon का लक्ष्य वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और रिलायंस के Ajio को टक्कर देना है।

600 रुपये में मिलेंगे सभी आइटम्स

Amazon Bazaar में ग्राहकों को सभी आइटम्स 600 रुपये से कम कीमत पर मिलेंगे। इसके जरिए कंपनी कंज्यूमर सेगमेंट को टार्गेट कर रही है। कंपनी ने जानकारी दी थी कि डिलीवरी टेंशन फ्री होगी। साथ ही कंपनी जीरो रेफरल शुल्क लगाएगी।

Amazon Bazaar में मिलेगा ये सामान

कस्टमर्स को Amazon Bazaar में कपड़े, ज्वेलरी, हैंडबैग, एक्सेसिरिज और फुटवियर जैसे कई आइटम्स खरीदने को मिलेंगे। इसके अलावा, आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न वीयर भी खरीद सकेंगे। साथ ही कस्टमर्स बेडशीट्स, टावल, घर के डेकोरेशन के सामान और किचन का सामान भी Amazon Bazaar से खरीद सकेंगे।

अमेजन इंडिया ने जारी किया बयान

अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने ग्राहकों और थर्ड पार्टी के विक्रेताओं की ओर से निवेश और इनोवेशन करना जारी रखते हैं और Amazon.in पर Amazon Bazaar पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जहां ग्राहक, विशेष रूप से देश के विभिन्न विनिर्माण केंद्रों (manufacturing hubs) से विक्रेताओं द्वारा लिस्टेड बेहद किफायती फैशन और घरेलू उत्पादों की खोज और खरीदारी कर सकते हैं।”

Amazon Bazaar से सामान कैसे खरीदें?

कस्टमर्स को Amazon Bazaar से सामान खरीदने के लिए कोई अन्य एप्लिकेशन डाउनलोड करने या किसी अन्य साइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि Amazon के एंड्रॉइड एप्लिकेशन पर ये सुविधा उपलब्ध है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

Amazon की एप्लिकेशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

Amazon मोबाइल ऐप खोलें और साइन इन करें।

नए यूजर्स ऑनलाइन उपलब्ध उत्पादों तक सीधे पहुंचने के लिए इस प्रक्रिया को स्किप भी कर सकते हैं।

Amazon के बाजार पर किफायती वस्तुओं को खरीदने के लिए होम स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर ‘बाज़ार’ आइकन पर क्लिक करें।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement