facebookmetapixel
Advertisement
KYC अड़चन नहीं, बैंकिंग सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाEditorial: राष्ट्रीय देखभाल नीति से बदलेगी तस्वीर, बुजुर्गों को मिलेगी बेहतर देखभालराष्ट्रपति बोलीं: सिंधु जल संधि खत्म करना निर्णायक कदम, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया भारत की ताकतNRIs के लिए बड़ी खबर! अब डॉलर में कर सकेंगे भारत के म्युचुअल फंड्स में निवेश, नया AIF फंड लॉन्चSensex-Nifty में लाल निशान! 78 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, जानिए गिरावट की मुख्य वजहेंदेश में कपास की बंपर सप्लाई से घट सकते हैं कच्चे माल के दाम, कपड़ा उद्योग को मिलेगी राहतMCX पर शुरू हुआ क्रूड सनफ्लावर ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदामहाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तैयारी, CWC की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होंगी नदी जोड़ परियोजनाएंमहाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़

एएम माइनिंग की समाधान योजना मंजूर, AMIPL ने कहा- निर्धारित समय में क्रियान्वयन की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 10:01 PM IST
ArcelorMittal

आर्सेलरमित्तल इंडिया ने आज कहा कि राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (NCLT) ने गुजरात की डाउनस्ट्रीम इकाई इंडियन स्टील कॉरपोरेशन (ISC) के लिए एएम माइनिंग इंडिया की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। एएम माइनिंग, आर्सेलर मित्तल इंडिया (AMIPL) की सहायक कंपनी है तथा आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम का हिस्सा है।

AMIPL ने एक बयान में कहा कि उसे हाल ही में स्वीकृत की गई समाधान योजना का निर्धारित समय में क्रियान्वयन की उम्मीद है। NCLT ने 13 अप्रैल को यह आदेश दिया था। इस समाधान योजना के तहत कुल 897 करोड़ रुपये की राशि है, जिसमें से सुरक्षित वित्तीय लेनदारों को 810 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

आईएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नवंबर 2022 तक सुरक्षित वित्तीय लेनदारों के करीब 2,709 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावे थे।

NCLT की मंजूरी पर टिप्पणी करते हुए आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी उपाध्यक्ष दिलीप ओमेन ने कहा कि यह अधिग्रहण डाउनस्ट्रीम की क्षमताओं को बढ़ाएगा और उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार करेगा क्योंकि कंपनी इस्पात उद्योग द्वारा पेश किए जाने वाले बाजार के अवसरों को भुनाना चाहती है, खास तौर पर अधिक मूल्य संवर्धित इस्पात उत्पादन में।

उन्होंने कहा कि इससे हमारे डाउनस्ट्रीम परिचालन में तालमेल भी होगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement