facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

आलोक करेगी निजी इक्विटी कंपनियों से करार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:46 AM IST

सौदे के आकार में इजाफा होने के बाद टेक्स्टाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुंबई में लोवर पारेल में अपनी पेनिनसुला परियोजना के लिए निजी इक्विटी भागीदारों के साथ करार करने की तैयारी कर रही है।


सबसे बड़े भूमि सौदों में से एक इसके मौजूदा सौदे का आकार अब 1,075 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1200 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आलोक इन्फ्रास्ट्रक्चर ने पिछले साल की दूसरी छमाही में 1,075 करोड़ रुपये में अशोक पिरामल समूह की पेनिनसुला लैंड से 5,75,000 वर्ग फुट भूमि खरीदी थी।

आलोक इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुनील खंडेलवाल ने कहा, ‘हम 2-3 निजी इक्विटी फर्मों के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगले साल मार्च तक इस समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने की संभावना है।’ निजी इक्विटी फर्मों से लगभग 550 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की संभावना है।

परियोजना का क्षेत्रफल अब 6,41,589 वर्ग फुट है। खंडेलवाल ने कहा, ‘पेनिनसुला को जो भुगतान किया जाना है, वह बढ़ कर अब 1200 करोड़ रुपये हो गया है जिसे दिसंबर, 2010 तक चुकाया जाएगा।’

स्टाम्प डयूटी और अन्य शुल्कों समेत यह राशि अनुमानित रूप से लगभग 1350 करोड़ रुपये होगी। अब तक आलोक 190 करोड़ रुपये का भुगतान पेनिनसुला को कर चुकी है।

इस साल के मध्य में कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप जिवराजका ने बताया था कि निजी इक्विटी कंपनियों से बातचीत अंतिम चरण में है।

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement