facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

आलोक इंडस्ट्रीज ने काटी मंदी में भी चांदी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

मंदी के कारण जहां कपड़ा निर्यातक कंपनियां घाटे का रोना रो रही हैं, वहीं कपड़ा कारोबार की दिग्गज कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।


अमेरिका और यूरोप से आने वाली मांग में कमी आने के कारण निर्यातकों को काफी घाटा हो रहा है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आलोक इंडस्ट्रीज को काम छोटे निर्माताओं को आउटसोर्स करना पड़ रहा है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी को लगभग 1,241 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपड़े की मांग में कमी आ रही है, लेकिन इसके बाद भी कंपनी को मिलने वाले ऑर्डरों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को दूसरी छमाही में भी कुछ इसी तरह का कारोबार करने की उम्मीद है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी के निर्यात में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आलोक इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्त अधिकारी सुनील खंडेलवाल ने बताया, ‘लागत कम करने के लिए वॉलमार्ट और टार्गेट जैसी अंतरराष्ट्रीय रिटेल कंपनियां अपने आपूर्तिकर्ताओं की संख्या कम से कम रखना चाहती हैं।’ उन्होंने बताया कि आने वाले 4-5 महीनों के लिए कं पनी के पास 400-500 करोड़ रुपये के ऑर्डर पहले से ही है। 

तीन साल पहले विस्तार शुरू करने वाली आलोक इंडस्ट्रीज अपने विस्तार के चौथे चरण में है। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कंपनी का विस्तार कार्य पूरा हो जाएगा।

खंडेलवाल ने कहा, ‘हमारे पास इस समय बड़े ऑर्डर हैं इसीलिए हम कु छ काम तिरुपुर की एक कंपनी को आउटसोर्स कर रहे हैं। इस कंपनी की उत्पादन क्षमता एक दिन में 2,000 कपड़े बनाने की है।’

वित्त वर्ष 2008 में कंपनी की कुल कीमत 1,431 करोड़ रुपये थी, जो चालू वित्त वर्ष में 1,956 करोड़ रुपये होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement