facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

मेड इन इंडिया डॉर्नियर विमान शामिल करेगी अलायंस एयर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:41 AM IST

अलायंस एयर मेड इन इंडिया डॉर्नियर 228 विमान शामिल करेगी और इसका इस्तेमाल उत्तर पूर्वी मार्ग पर किया जाएगा। एयर इंडिया की क्षेत्रीय इकाई अलायंस एयर ने विमान विनिर्माता हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं और इसके तहत 19 सीट वाले विमानों का डई लीज होगा। इस करार पर आज बेंगलूरु में एयरो इंडिया कार्यक्रम में हस्ताक्षर हुए। अलायंस एयर डॉर्नियर 228 का इस्तेमाल यात्री विमान के लिए करने वाली पहली कंपनी होगी। एक बयान में यह जानकारी दी गई। अभी डॉर्नियर की उड़ान भारतीय वायु सेना भरती है।
विमानन कंपनी की मुख्य कार्याधिकारी हरप्रीत ए डी सिंह ने कहा, वह इन विमानों के लिए भारतीय वायु सेना व कोस्ट गार्ड के पायलटों की नियुक्ति करेंगे और इसके रखरखाव के लिए एचएएल व एयर इंडिया के इंजीनियरिंग डिविजन पर निर्भर रहेंगे। हमारा ध्यान उत्तर पूर्वी इलाकों को जोडऩे पर है। उन्होंंने कहा कि इन विमानों का बेस गुवाहाटी या डिब्रुगढ़ में होगा। विमानन कंपनी ने कहा, इसका वाणिज्यिक यात्री परिचालन मार्च में अरुणाचल प्रदेश में शुरू होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - February 5, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement