संकट से जूझ रही रिटेल कंपनी सुभिक्षा ने अपने प्रमुख शेयरधारकों में से एक आईसीआईसीआई वेंचर पर आरोप लगाया कि वह अजीम प्रेमजी की एक इकाई को हिस्सेदारी बेचने के संबंध में तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रही है।
सुभिक्षा ने आईसी-आईसीआई वेंचर की प्रबंध निदेशक रेणुका रामनाथ के उस बयान पर सवाल खड़ा किया, जिसमें जिसमें कहा गया है कि प्रेमजी इन्वेस्ट के साथ हिस्सेदारी बेचने का सौदा उस वक्त हुआ, जबकि शेयर बाजार बहुत मजबूत था।
सुभिक्षा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वास्तव में मार्च 2008 में बाजार तेजी से गिर रहा था। एक अन्य बयान में सुभिक्षा ने ब्ल्यूग्रीन कंस्ट्रक्शन के साथ विलय के प्रस्ताव के संबंध में आईसीआईसीआई वेंचर और प्रेमजी इन्वस्ेट के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि दोनों कंपनियों ने जुलाई 2008 में लिखित में इस पर सहमति जताई थी।
आईसीआईसीआई वेंचर के पास अब सुभिक्षा की 23 फीसदी हिस्सेदारी है। इसने पिछले साल मार्च में प्रेमजी इन्वेस्ट को 10 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी।
आईसीआईसीआई वेंचर सही तथ्य बयां नहीं कर रही : सुभिक्षा