facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

भारती टेलीमीडिया में हिस्सा खरीदेगी एयरटेल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:11 AM IST

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि वह अपनी डीटीएच इकाई भारती टेलीमीडिया में सहयोगी वारबर्ग पिनकस से लगभग 3,126 करोड़ रुपये में 20 फीसदी हिस्सेदारी वापस खरीदेगी। द वारबर्ग पिनकस की सहयोगी लायन मीडो इनवेस्टमेंट ने दिसंबर 2017 में सौदे की घोषणा के बाद साल 2018 में 2,310 करोड़ रुपये में भारती टेलीमेडिया में 20 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की थी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, हालिया सौदा मुख्यत: एयरटेल के 3.64 करोड़ इक्विटी शेयरों को जारी करने के साथ किया जाएगा। इसमें 600 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर जारी किए जाएंगे और साथ में 1,037.8 करोड़ रुपये तक नगद दिए जाएगे।
बयान में कहा गया, ‘प्रस्तावित लेनदेन उसी होल्डिंग समूह के तहत अपने ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों, सेवाओं और व्यवसायों की हिस्सेदारी को संरेखित करने के लिए एयरटेल की रणनीति का हिस्सा है। भारती टेलीमीडिया पर पूर्ण नियंत्रण और स्वामित्व एयरटेल को ‘वन होम’ रणनीति को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को बेहतर समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेगा।’  
एयरटेल ने कहा कि वह वॉरबर्ग पिनकस से संबद्ध अपने शेयरों को आईसीडीआर (कैपिटल ऐंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स इश्यू) के नियमों के अनुसार निर्धारित मूल्य से लगभग 0.5 प्रतिशत प्रीमियम पर जारी करेगा। कंपनी ने कहा, ‘937.8 करोड़ रुपये की शेष राशि का भुगतान प्रस्तावित लेनदेन की समापन तिथि पर नकद में किया जाएगा। इसमें मामूली समापन समायोजन भी हो सकता है, जो 100 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा।’
भारती टेलीमीडिया डीटीएच के कारोबार में 31 दिसंबर 2020 तक 1.7 करोड़ उपभोक्ता थे। ‘डीटीएच हमारी नीति का एक अहम हिस्सा है और हमने अपने ग्राहकों की शेयरधारिता को सरल करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में भी काफी आसानी होगी।’ उन्होंने कहा कि विभिन्न कारोबारी खंडोंं और क्षेत्रों में वॉरबर्ग पिनकस के साथ एयरटेल का करीबी एवं रणनीतिक रिश्ता है। कोहली ने कहा, ‘हमें खुशी है कि डिजिटल खंड सहित एयरटेल के कारोबारी सफर में वे हमारे साथ आए हैं।’ दिसंबर तिमाही में एयरटेल के डीटीएच कारोबार में करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है। वॉरबर्ग पिनकस इंडिया के प्रबंध निदेशक विशाल महादेविया ने कहा कि हमारे लिए एयरटेल भारत में सबसे शुरुआती और सबसे अधिक मुनाफा देने वाला निवेश रहा है।

Advertisement
First Published - February 17, 2021 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement