एयरटेल और रिसर्च इन मोशन (रिम) ने आज ब्लैकबेरी पर्ल फ्लिप 8220 स्मार्ट फोन भारत में लॉन्च किया है।
यह फोन एयरटेल के प्राधिकृत स्टोरों पर 21990 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में स्लीक फ्लिप डिजाइन सहित कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं।
कंपनी की मोबाइल सेवा के प्रमुख विपणन अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि ब्लैकबेरी पर्ल फ्लिप काफी शक्तिशाली है और इसमें व्यापक रेंज की कई एप्लिकेशन मौजूद हैं।