facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Airtel के 5G नेटवर्क पर मुंबई में ग्राहकों की संख्या 10 लाख हुई

Advertisement

मुंबई में एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं गेट वे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, घाटकोपर और अंधेरी में मुंबई मेट्रो जंक्शन, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस (सीएसटी) में मिल रही हैं।

Last Updated- March 02, 2023 | 5:14 PM IST
Bharti Airtel

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) की 5G सेवा के उपभोक्ताओं की संख्या मुंबई में 10 लाख को पार कर गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह घोषणा की। एयरटेल ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भी 5G उपभोक्ताओं के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने बयान में कहा कि वह मार्च, 2024 के अंत तक Airtel 5G सेवा हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

कंपनी ने कहा, ‘देश में 5G सबसे पहले Airtel लेकर आई और मुंबई द्रुत गति की एयरटेल 5G प्लस सेवा लेने वाले आठ प्रमुख शहरों में शामिल है। एयरटेल 5G सेवा आज देशभर के 140 शहरों में उपलब्ध है।’

मुंबई में एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं गेट वे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, घाटकोपर और अंधेरी में मुंबई मेट्रो जंक्शन, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस (सीएसटी) में मिल रही हैं।

भारती एयरटेल, मुंबई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विभोर गुप्ता ने कहा, ‘हम देशभर में और स्थानों पर भी अपना नेटवर्क पहुंचाना जारी रखेंगे।’

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement