facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

एयर इंडिया के नौ दशक का सफर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:23 AM IST

1932  जेआरडी टाटा ने की कराची-मुंबई के बीच डाक ले जाने वाली उड़ान की आरंभिक शुरुआत, जो किसी भारतीय कंपनी द्वारा शुरू की गई ऐसी पहली डाक सेवा थी।

1946  टाटा एयरलांइस बन गई सार्वजनिक कंपनी और इसका नाम बदलकर कर दिया गया एयर इंडिया।

1948  एयर इंडिया ने लॉकहीड कॉन्स्टेलेशन विमान का इस्तेमाल करते हुए किया मुंबई-लंदन उड़ान का परिचालन।

1952  योजना आयोग ने की निजी विमान कंपनियों के विलय और राष्ट्रीयकरण की सिफारिश।

1953  नौ निजी विमान कंपनियों का दो कंपनियों – एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस में कर दिया गया विलय। सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए अलग-अलग कंपनी रखने की टाटा की मांग पर सहमति जताई और उन्हें एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया।

1960  एयर इंडिया को अपना पहला बोइंग 707 विमान मिला, जिससे वह बीच में रुके बिना मुंबई और लंदन की उड़ानों में सक्षम हो गई। वर्ष 1962 तक यह विश्व की पहली ऐसी विमान कंपनी बन गई जिसके सभी विमान जेट इंजन वाले थे।

1971  एयर इंडिया को अपना बोइंग 747 विमान मिला।

1978  जेआरडी टाटा को एयर इंडिया के चेयरमैन पद से हटाया गया।

1985  इंडियन एयरलाइंस महिला चालक दल द्वारा उड़ान का परिचालन करने वाली दुनिया की पहली विमान कंपनी बनी।

1986-89  रतन टाटा ने एयर इंडिया के चेयरमैन के रूप में कार्य किया।

1990  कुवैत पर इराक के आक्रमण के बाद एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस ने 1,16,000 भारतीयों को वहां से निकाला। विमान कंपनियों ने अम्मान के लिए 451 उड़ानों का परिचालन किया।

1994  सरकार ने अनुसूचित निजी विमान कंपनियों का मार्ग प्रशस्त करते हुए वायु निगम अधिनियम निरस्त किया।

2005  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन शुरू किया।

2005  एयर इंडिया ने 68 बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया। दो साल बाद न्यूयॉर्क के लिए सीधी उड़ानें शुरू कीं।

2007  एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का एक ही विमान कंपनी में विलय हुआ।

2012  सरकार ने टर्नअराउंड योजना को मंजूरी दी, जिसमें इक्विटी निवेश, कर्ज की गारंटी और ऋण का पुनर्गठन करना भी शामिल था। वर्ष 2019 तक 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी डाली गई।

2013  एयर इंडिया की इंजीनियरिंग (एआईईएसएल) और जमीन पर रखरखाव करने वाली सहायक कंपनी (एआईएटीएसएल) ने परिचालन शुरू किया। ये दोनों कंपनियां विमान कंपनी के विनिवेश का हिस्सा नहीं हैं।

2014  एयर इंडिया अपने ग्राहकों को निर्बाध संपर्क सेवा प्रदान करने के लिए वैश्विक विमान कंपनियों के समूह – स्टार एलायंस में शामिल हुई।

2018  एयर इंडिया ने सऊदी अरब से इजरायल के लिए उड़ानों का परिचालन किया। ऐसा पहली बार है कि सऊदी अरब ने इजरायल के लिए वाणिज्यिक उड़ानों के वास्ते अपना हवाई क्षेत्र खोला है।

Advertisement
First Published - October 8, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement