facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

Air India Express: धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का परिचालन

Advertisement

Air India Express: एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

Last Updated- May 10, 2024 | 12:23 PM IST
Air India Express
Air India Express

एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं। इसके साथ एरलाइन के परिचालन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो गया। चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण उड़ान सेवा बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी। उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया। हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानों का परिचालन करती है।

कंपनी ने हड़ताल के कारण परिचालन में कटौती की। अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं। एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद दे रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय की हैं। चालक दल के अधिक सदस्यों की उपलब्धता के साथ शुक्रवार से परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है। एयरलाइन औसतन प्रतिदिन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण गुरुवार को 85 उड़ानें या अपनी कुल दैनिक क्षमता का लगभग 23 प्रतिशत रद्द किया था।

एयरलाइन ने बृहस्पतिवार हड़ताल खत्म होने के बाद कहा था कि वह उड़ान कार्यक्रम को तेजी से बहाल करने में मदद करेगी और उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए थे। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने ‘बीमार’ होने की सूचना दी थी। उसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement