facebookmetapixel
Advertisement
ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?

एयरकंडीशंड कैब…अब बस!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 AM IST

आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एयर कंडीशंड कैब और लक्जरी कोचों में घूमने के दिन लद गए हैं। अब इन कर्मचारियों को बसों में सफर करने की आदत डालनी होगी।
मंदी की मार कंपनियों पर इस कदर पड़ रही है कि हर छोटी बड़ी चीजों में कटौती की जा रही है। मिसाल के तौर पर इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी दिग्गज आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों के आने-जाने के लिए सार्वजनिक बसों को तरजीह दे रही है।
कैब और निजी बसों की तुलना में सार्वजनिक बस सस्ती होने की वजह से कंपनियां यह कदम उठा रही हैं। इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) को 20 अतिरिक्त बस मुहैया कराने का आग्रह कर चुकी है, ताकि कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। मालूम हो कि पीएमपीएमएल इन्फोसिस को पहले से ही 16 बसें मुहैया करा चुकी है।
इसी तर्ज पर टीसीएस ने भी 13 पीएमपीएमएल बसों के लिए आवेदन किया है। पीएमपीएमएल के प्रबंध निदेशक नितिन खाडे ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आईटी कंपनियां पीएमपीएमएल बसों को तरजीह देती हैं। हम सस्ती और सुरक्षित सेवाएं मुहैया कराते हैं।
इन्फोसिस ने सीएनजी बसों की मांग की है और हम लोग इसे मुहैया कराने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन हमारे पास कम कार्बन उत्सर्जन बसें भी हैं, जो जल्द ही इन्फोसिस को मुहैया करा दी जाएगी।’
इन्फोसिस और टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है, लेकिन किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा विप्रो टेक्नोलॉजिज और टेक महिंद्रा ने भी पीएमपीएमएल से बस के लिए आग्रह किए हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2009 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement