आहलूवालिया कांट्रेक्टस इंडिया ने आज कहा कि उसे विभिन्न फर्मों से 352.98 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं।
कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि उसे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 352.98 करोड़ रुपए का आर्डर मिले हैं।
इसके अनुसार उसे अपोलो हास्पीटल्स इंटरप्राइजेज से 64.84 करोड़, जिंदल स्टेनलैस से 27.03 करोड़, राइटस लिमिटेड से 81 करोड़ रुपए तथा बेंगलूर मेट्रो रेल कारपोरेशन से 109.47 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है।