facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलर

Adani Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, अदाणी एंटरप्राइजेज पांच फीसदी टूटा

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 12:17 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

अदाणी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही।

सुबह के सत्र में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर BSE में 4.89 फीसदी की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपये प्रति शेयर पर रह गए। समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गईं।

अदाणी पावर का शेयर गिरकर 148.30 रुपये रह गया तो अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर टूटकर 1,070.55 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी गिरकर 653.40 रुपये और अदाणी टोटल गैस के शेयर टूटकर 1,135.60 रुपये रह गए।

इसी तरह अदाणी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपये प्रति शेयर पर रह गए जबकि NDTV के शेयर 188.35 रुपये रह गए। इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : Share Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी 17,800 के पार 

अंबुजा सीमेंट के शेयर BSE पर 4.04 फीसदी गिरकर 328.55 रुपये, ACC के शेयर 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपये और अदाणी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) के शेयर 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 546.70 रुपये प्रति शेयर पर रह गए।

सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 295.3 अंक या 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 60,727.14 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement