सत्यम बोर्ड बुधवार से शुरू हो रही बैठक में अधिग्रहण के 6-7 प्रस्तावों पर विचार करेगा। साथ ही बैठक में 600-700 करोड़ रुपये की अल्पकालिक फंडिंग जरूरतों पर भी चर्चा होगी।
कंपनी के एक उच्च सूत्र ने बताया हमने संभावित खरीदारों से 6-7 रुचि पत्र प्राप्त किए हैं, जिस पर बुधवार की बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों पर विचार करते समय बोर्ड की प्राथमिकता सत्यम के व्यापक हितों की रक्षा करने के अलावा अच्छा मूल्य प्राप्त करना होगा।
सूत्र ने हालांकि रुचि पत्र देने वाली कंपनियों के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन संकेत दिया कि ये एलऐंडटी, महिन्द्रा समूह हिंदुजा स्पाइस और आईगेट सहित अन्य कंपनियां हो सकती हैं।
इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों ने वेतन कार्यशील पूंजी वेंडरों को बकाए का भुगतान आदि के लिए सत्यम को अल्पावधि के कर्ज उपलब्ध कराने की सैध्दांतिक मंजूरी प्रदान की है।