facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

Tesla inc की एक चेतावनी से 20 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई Elon Musk की संपत्ति

Advertisement

Elon Musk की संपत्ति अभी भी लग्जरी सामान निर्माता LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault से लगभग 33 अरब डॉलर ज्यादा है

Last Updated- July 21, 2023 | 10:21 AM IST
Tesla's CEO Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla inc के मालिक ईलॉन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति गुरुवार को 20.3 अरब डॉलर कम हो गई और इसके साथ ही कंपनी के शेयर भी गिर गए। ऐसा तब हुआ जब मस्क की ही कंपनी टेस्ला इंक (Tesla inc) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कंपनी को इलेक्ट्रि्क वाहनों की कीमतों में कटौती जारी रखनी पड़ सकती है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने दी।

Bloomberg Billionaires Index में अरबपतियों की कुल कमाई में अब तक की सातवीं सबसे बड़ी गिरावट आई है। इस बार इंडेक्स की लिस्ट में शामिल अरबपतियों के कुल नेटवर्थ में 234.4 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही साथ दुनिया के दो सबसे अमीर लोगों मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) के बीच संपत्ति का अंतर यानी वेल्थ गैप कम हो गया है। मस्क की संपत्ति अभी भी लग्जरी सामान निर्माता LVMH के चेयरमैन अरनॉल्ट से लगभग 33 अरब डॉलर ज्यादा है।

ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में मस्क एकमात्र अमेरिकी टेक्नोलॉजी अरबपति नहीं थे जिनका दिन ठीक नहीं था। इसमें जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और मार्क जुकरबर्ग जैसे कई अरबपतियों का नाम भी शामिल है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में Amazon.com Inc. के जेफ बेजोस, Oracle Corp. के लैरी एलिसन (Larry Ellison), Microsoft Corp. के पूर्व CEO स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer), मेटा प्लेटफॉर्म्स Inc. के मार्क जुकरबर्ग और Alphabet Inc. के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin ) की कुल संपत्ति 20.8 अरब डॉलर कम हो गई, क्योंकि टेक-हैवी Nasdaq 100 में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

ऑस्टिन (Austin) स्थित टेस्ला के शेयर न्यूयॉर्क में 9.7 प्रतिशत गिरकर 262.90 डॉलर पर आ गए, जो 20 अप्रैल के बाद सबसे अधिक है, जब कंपनी ने पहले से ही घट रही प्रॉपिटेबिलिटी पर और अधिक प्रभाव पड़ने की चेतावनी दी थी। महीनों की मार्कडाउन ने ऑटोमोटिव ग्रॉस मार्जिन पर असर डाला है, जो दूसरी तिमाही में चार साल के निचले स्तर पर गिर गया है। कंपनी के CEO मस्क ने बुधवार को कहा कि अगर ब्याज दरें बढ़ती रहीं तो टेस्ला को कीमतें कम करनी होंगी।

52 वर्षीय मस्क की कमाई सबसे ज्यादा तीन कंपनियों से होती है। इसमें सबसे मुख्य रूप से EV मैन्युफैक्चरर टेस्ला है। इसके साथ-साथ स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज (Space Exploration Technologies) और ट्विटर (Twitter) में भी उनकी हिस्सेदारी से काफी फायदा होता है। इस साल बुधवार तक उनकी संपत्ति करीब 118 अरब डॉलर बढ़ गई, क्योंकि टेस्ला के शेयर 136 फीसदी चढ़ गए।

74 साल के अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस साल 39 अरब डॉलर बढ़कर 201.2 अरब डॉलर हो गई है। पेरिस स्थित LVMH के शेयरों में 2023 में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बता दें कि Forbes की लिस्ट में भी मस्क का नाम नेटवर्थ के मामले में टॉप पर है। उनकी वर्तमान में नेटवर्थ 238.4 अरब डॉलर है। इसके बाद जेफ बेजोस का नंबर आता है, जिनकी नेटवर्थ 152.6 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement