facebookmetapixel
Advertisement
भारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में हल्की तेजी! Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,100 के करीब; Adani Enterprises-IndiGo बने सबसे बड़े लूजरपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ा

सीईओ के लिए एक नया साझा ज्ञान मंच

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:06 AM IST

देश के प्रमुख निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और स्पेशलिटी मीडिया घराने साइबरमीडिया ने विभिन्न लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) के मुख्य कार्याधिकारियों (सीईओ) को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से एक राष्ट्रव्यापी परियोजना शुरू की है।


बैंक इन सीईओ को साझा ज्ञान और संयुक्त शिक्षा के लिए एक साझा मंच मुहैया करा रहा है। संयुक्त उपक्रम का ‘एसएमई नॉलेज सीरीज’ नामक कार्यक्रम हाल ही में नासिक में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 150 लघु एवं मझोले उद्यमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

इस कार्यक्रम के दायरे में 26 शहरों में चिन्हित किए गए औद्योगिक क्लस्टरों को लाया जाएगा। आगरा, राजकोट, अहमदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, जयपुर, हैदराबाद और पुणे के बाद इस परियोजना में दायरे में आने वाला नासिक 9वां शहर होगा।

साझा उपक्रम कार्यक्रम पर बोलते हुए आईसीआईसीआई बैंक के प्रमुख (एसएमई व्यवसाय एवं वरिष्ठ महा प्रबंधक) विजय चंडोक ने कहा, ‘नासिक प्रतिभा से धनी है और यह शहर महाराष्ट्र में प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा एसएमई के लिए पारिस्थितिकीय प्रणाली को समर्थन मुहैया कराने की पहल भी की जाएगी।

इसमें आर्थिक परिदृश्य विकसित करने के लिए एसएमई नॉलेज सीरीज फाइनैंस, रणनीतिक विपणन और कराधान जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञता मुहैया कराएगी जिससे एसएमई को अपनी मौजूदा समस्याओं से निपटने और भविष्य में अपने कारोबार को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।’

नासिक में आयोजित कार्यक्रम ‘फाइनैंस क्लीनिक’ नामक सत्र के साथ शुरू हुआ जिसमें उद्यमियों ने अपनी राय जाहिर की। इन उद्यमियों ने व्यवसाय के लिए पूंजी कैसे जुटाई जाए और अपने व्यवसाय की पूंजी के श्रेष्ठ स्तर की जरूरत जैसे मुद्दों पर पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ऋण, निजी इक्विटी, आईपीओ, विलय एवं अधिग्रहण, विदेशी मुद्रा और अन्य जोखिम प्रबंधन उत्पादों जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisement
First Published - December 9, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement