facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैट

स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सेवाओं को ‘स्मार्ट’ बनाएगी 5G टेक्नोलॉजी: Akash Ambani

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 3:38 PM IST
Akash Ambani

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के प्रमुख आकाश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि उच्च गति वाली 5जी प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों का कायाकल्प करने में मददगार साबित होगी।

अंबानी ने बजट प्रस्तावों पर आयोजित एक वेबिनार में कहा कि अत्याधुनिक दूरसंचार नेटवर्क प्रौद्योगिकी शहरों को स्मार्ट बनाने के साथ समाज को सुरक्षित बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि देश में 5जी प्रौद्योगिकी की शुरुआत होने के छह महीनों में ही यह दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि अकेले जियो ने ही देश के 277 शहरों में 5जी नेटवर्क पर आधारित ‘ट्रू 5जी सेवा’ शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिसंबर के अंत तक देश के हर कस्बे और तहसील तक 5जी सेवा की पेशकश करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसके लिए हर महीने हम अपना 5जी नेटवर्क विस्तार करने में जुटे हुए हैं।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे आकाश ने कहा कि 5जी नेटवर्क की पहुंच दूरदराज के इलाकों तक होने का देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘5जी हमारे शहरों को स्मार्ट और समाज को सुरक्षित बनाएगी। इससे आपातकालीन सेवाओं को भी त्वरित और उद्योग को अधिक सक्षम बनाया जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी से लैस एंबुलेंस न सिर्फ दूर रहते हुए भी आपातकालीन मदद पहुंचाने में मदद मिलेगी बल्कि अस्पतालों को बिना कोई समय गंवाए फौरन मरीज की स्थिति के बारे में चिकित्सकीय जानकारी भेजी जा सकेगी। इसके अलावा यह प्रौद्योगिकी नए शैक्षणिक अनुप्रयोगों को भी प्रोत्साहन देगी।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement