facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

आतंक से घट सकता है 40 फीसदी पर्यटन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:04 AM IST

आतंकी हमलों के बाद अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन और बाकी यूरोपीय देशों की ओर से अपने नागरिकों को भारत की यात्राएं टालने की सलाह देने के बाद भारतीय ट्रैवल और पर्यटन उद्योग के कारोबार में 40 फीसदी की गिरावट आने की आशंका है।
भारतीय पर्यटन उद्योग सालाना 33,350 करोड़ रुपये का है। इसमें से ज्यादातर कमाई अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय पर्यटकों से ही होती है। हमलों के बाद उद्योग इस कारोबारी मौसम में पर्यटकों के मुंबई नहीं जाने से लगभग 15-20 फीसदी कम राजस्व की उम्मीद कर रहा है।
विश्लेषकों के मुताबिक यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंदी के कारण बाजार में आई गिरावट के अतिरिक्त है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजिंदर राय ने बताया, ‘पिछले साल इसी दौरान विमानों के टिकट नहीं मिल रहे थे, होटलों की बुकिंग पूरी थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से होटलों के कमरे और विमानों के टिकट तो उपलब्ध हैं लेकिन, पर्यटक नहीं हैं। इससे साफ पता चलता है कि उद्योग पर मंदी का असर पड़ रहा है।
हमें आशंका है कि मंदी के कारण कारोबार में 20 फीसदी की गिरावट आ सकती है। लेकिन आतंकी हमलों के कारण एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में हमारी साख को धक्का लगा है। अगर दुनिया भर के हालात ऐसे ही रहे तो हमें लगभग 30-40 फीसदी नुकसान हो सकता है।’
ट्रैवल कंपनी कॉक्स ऐंड किंग्स के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद टिकटों और होटलों की बुकिंग रद्द होने के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। केरल ट्रैवल मार्ट के अध्यक्ष ईएम नजीब ने बताया, ‘दिसंबर-जनवरी के मौसम के लिए सभी होटलों के ऑपरेटर पहले ही भुगतान कर चुके हैं। इसीलिए फिलहाल कारोबार पर कोई असर पड़ने की आशंका कम ही है।
लेकिन अगले साल मार्च से होने वाली पूछताछ और बुकिंग पर इसका असर पड़ सकता है। जिससे कमाई में सेंध लगने की पूरी आशंका है।’ केरल ट्रैवल मार्ट पांच साल पहले दुनिया भर के पर्यटकों को केरल की ओर आकर्षित करने के लिए सरकार और उद्योग ने मिलकर शुरू की थी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आतंकी हमले पर्यटन उद्योग के लिए ताबुत की आखिरी कील साबित हो सकते हैं। मुंबई में हुए आतंकी हमले में विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाया गया था और सरकार को हालात काबू में लाने के लिए लगभग 60 घंटे लगे। यह हमारे पर्यटन उद्योग के लिए नकारात्मक प्रचार है।
देश के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल केरल को आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद तिरुवनंतपुरम के एक पांच सितारा होटल में 250 बुकिंग रद्द की गई।

Advertisement
First Published - December 4, 2008 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement