facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

विविधीकरण की रणनीति और नए खंडों से 26 प्रतिशत कारोबार : ग्रीव्स कॉटन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:06 AM IST

ग्रीव्स कॉटन ऋण कारोबार में पैठ बनाते हुए अपनी विविधीकरण रणनीति को मजबूत कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्रीव्स फाइनैंस नामक एनबीएफसी की शुरुआत की है। यह नया कारोबार 162 साल पुरानी इस कंपनी की उस विविधीकरण रणनीति का हिस्सा है जिसकी शुरुआत करीब चार साल पहले की गई थी।
31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होने वाली नौ महीने की अवधि के दौरान नए कारोबारी खंडों – गैर-वाहन और ई-मोबिलिटी ने कुल कारोबार में लगभग 26 प्रतिशत योगदान दिया है। इसमें वह वित्तीय कारोबार शामिल नहीं है, जो सबसे नया है।
ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के समूह मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक नागेश बसावनहल्ली ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि हमारे सभी कारोबारों ने दोहरे अंकों में बढऩा शुरू कर दिया है, हमारे वाहन इंजन वाले कारोबार को छोड़कर, जिसका साफ तौर पर बाजार (तिपहिया) से सीध संबंध है। यह 60 प्रतिशत कम है। यहां तक ​​कि जब हमारा एक मुख्य कारोबार मंदा था, तब भी हमारे नए कारोबार लगभग 26 प्रतिशत राजस्व सृजन कर रहे थे और नए विविधीकरण वाले क्षेत्र, खास तौर पर ई-मोबिलिटी, खुदरा और वित्तपोषण जैसे सकारात्मक क्षेत्र, हमारी विविधीकरण की रणनीति के लिए अच्छा शकुन रहे।

Advertisement
First Published - February 18, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement