facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

जेट के कर्मियों का कटेगा 25 फीसदी वेतन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:48 AM IST

आर्थिक मंदी से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के वरिष्ठ प्रबंधन ने स्वेच्छिक रूप से वेतन में 25 फीसदी की कटौती की योजना को अंतिम रूप दे दिया है, जो 8 दिसंबर से प्रभावी होगी।
कंपनी में 75,000 रुपये प्रति महीने से अधिक का वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन से अगले 12 महीनों में यह कटौती की जाएगी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि कंपनी के अन्य कर्मचारियों की तरह पायलटों के पारिश्रमिक में भी कटौती की जाएगी और भत्ता को तर्कसंगत बनाया जाएगा।
75,000 रुपये प्रति महीने से अधिक का वेतन पाने वाले कर्मचारियों ने 23 नवंबर को वेतन में कटौती पर सहमति जता दी थी। हालांकि भारतीय पायलटों ने एयरलाइन से 240 विदेशी पायलटों की छंटनी करने को कहा है।
आर्थिक मंदी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वायु यातयात में कमी आने के  बाद लागत में कटौती की योजना के तहत जेट अपने नेटवर्क को घटा रही है। इस साल जुलाई में तेल की कीमतें 147 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंच गई थीं।
मांग में कमी आने के कारण विमानन कंपनी अपने मार्गों, फ्रिक्वेंसी और क्षमता में कमी ला रही है। कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं पर भी आगे नहीं बढ़ रही है और नए विमानों की डिलीवरी से भी हाथ खींच रही है।
कंपनी आर्थिक मंदी से बचने के लिए कंपनी में कर्मचारियों के भत्ते को तर्कसंगत बनाए जाने, नई भर्तियां नहीं करने, ओवरटाइम समाप्त करने, महंगे होटलों पर खर्च को समाप्त करने पर भी विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement