facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ी

खराब मौसम के बावजूद पंजाब में गेहूं खरीद पिछले साल से अधिक रहने की उम्मीद

Advertisement

पंजाब में मौजूदा रबी सत्र में गेहूं की खरीद खराब मौसम में फसल की बर्बादी के बावजूद इस साल बढ़कर 1.20 करोड़ टन रहने की उम्मीद है

Last Updated- April 23, 2023 | 2:40 PM IST
wheat procurement:

पंजाब में मौजूदा रबी सत्र में गेहूं की खरीद खराब मौसम में फसल की बर्बादी के बावजूद इस साल बढ़कर 1.20 करोड़ टन रहने की उम्मीद है।

पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की मंडियों में फसल की आवक को देखते हुए पंजाब में 1.20 करोड़ टन गेहूं खरीद होने की उम्मीद है।

पिछले साल गेहूं खरीद 96.47 लाख टन रही थी।

पिछले सत्र में मार्च के दौरान अचानक गर्मी बढ़ने के कारण फसल पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ा था।

इस साल मार्च और अप्रैल में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा और पटियाला जिलों समेत कई स्थानों पर गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

खराब मौसम से राज्य में कुल 34.90 लाख हेक्टेयर फसल में से लगभग 14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।

हालांकि, फसल कटाई प्रयोगों के दौरान राज्य के कृषि विभाग ने 47.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर या 19 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत उपज का अनुमान लगाया है। इसके परिणामों से विभाग को उम्मीद है कि गेहूं का उत्पादन 160-165 लाख टन रहेगा।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement