facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरें

उत्तर प्रदेश सरकार 70 लाख टन धान खरीदेगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:21 PM IST

 उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पा सकने में नाकाम रही योगी सरकार ने अब धान की खरीद के लिए भारी भरकम लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकारी खरीद के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी 100 रुपये प्रति  क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।    
प्रदेश सरकार ने इस बार 70 लाख टन धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य रखा है। शनिवार से प्रदेश में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गयी है। धान खरीद और किसानों को भुगतान की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए रिमोट सेंसिंग ऐप्लीकेशन सेंटर (आरएसएसी) की मदद से सभी खरीद केंद्रों की जियो टैगिंग की गई है।      
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आम और ए ग्रेड धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  क्रमश: 2,040 रुपये और 2,060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बीते साल यह दर सामान्य धान के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल थी। प्रदेश में दो जिलों महोबा और ललितपुर को छोड़कर 73 जिलों में करीब चार हजार केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां धान को एकत्रित किया जाएगा।          

Advertisement
First Published - October 2, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement