facebookmetapixel
Advertisement
भारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? Jefferies ने इन 4 स्टॉक्स को बताया अपना पसंदीदामहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?

उत्तर प्रदेश : सौर ऊर्जा पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:10 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुनकरों की बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए सौर उर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देगी। प्रदेश सरकार ने पावरलूम बुनकरों की जियोटैगिंग करने का भी फैसला किया है।
प्रदेश सरकार पावरलूम के साथ ही हथकरघा बुनकरों के लिए मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना शुरू करेगी। इसका उद्देश्य बुनकरों की पारंपरिक उर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करना होगा। योजना के तहत हथकरघा एवं पावरलूम बुनकरों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
पर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, नवनीत सहगल ने बताया कि हथकरघा एवं पावरलूम बुनकरों को गैर पारंपरिक सौर ऊर्जा का लाभ दिलाने, पर्यावरण की रक्षा एवं बुनकरों को वस्त्र उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत यूपीनेडा व चिन्हित एजेंसियों व संस्था के जरिये बुनकरों को सोलर इन्वर्टर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पावरलूम की पहचान करने, पावरलूम के तकनीकी उन्नयन एवं इस क्षेत्र में विभिन्न नीतिगत निर्णयों को लागू कराने के लिए उनका सर्वेक्षण कराया जायेगा। भारत सरकार द्वारा पावरलूमों की जियोटैगिंग कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत  प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में संचालित पावरलूमों की जियोटैगिंग कराने का निर्णय लिया है।
सहगल ने बताया कि जियोटैगिंग के बाद बुनकरों को तमामा योजनाओं का लाभ देने में आसानी होगा। हाल ही में प्रदेश सरकार ने बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान के लिए सामूहिक बीमा योजना के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

Advertisement
First Published - August 1, 2022 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement