facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

चटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?

Advertisement

एक्सपर्ट का कहना है कि उत्पादन अनुमान से कम रहने के बीच इसकी मजबूत घरेलू और निर्यात मांग के कारण चलते हल्दी के भाव में तेजी आ रही है।

Last Updated- July 10, 2026 | 3:43 PM IST
Turmeric price hike
अप्रैल में हल्दी का निर्यात बढ़कर 15,039 टन

हल्दी के दाम तेजी से चढ़ रहे हैं। बीते एक महीने के दौरान इसके दाम 16 फीसदी चढ़ चुके हैं। जानकाराें के मुताबिक इसकी कीमतों में तेजी की वजह उत्पादन अनुमान से कम रहने के बीच निर्यात मांग बढ़ना है। इसके अलावा स्टॉकिस्ट भी खरीद बढ़ा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक अगर निर्यात मांग इसी तरह मजबूत रही और मुनाफावसूली नहीं हुई तो आने वाले दिनों में हल्दी के भाव 20,000 प्रति ​क्विंटल का स्तर छू सकते हैं।

क्यों आ रही है हल्दी में तेजी?

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने हल्दी में मौजूदा तेजी केवल तकनीकी नहीं बल्कि मजबूत फंडामेंटल पर आधारित है। पिछले कुछ महीनों में बाजार को यह महसूस हुआ है कि 2025-26 सीजन का वास्तविक उत्पादन शुरुआती अनुमान ( करीब 11.4 लाख टन) से कम रह सकता है, जबकि घरेलू खपत मजबूत बनी हुई है। कम कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक और किसानों की सीमित बिकवाली ने भी कीमतों को अतिरिक्त समर्थन दिया है।

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि इस समय हल्दी के फंडामेंटल मजबूत है। हल्दी में घरेलू मांग भी खूब निकल रही है। इसके साथ ही प​श्चिम ए​शिया में तनाव कम होने के कारण इसकी निर्यात मांग भी बढ़ रही है। अप्रैल महीने में 15,039 टन हल्दी का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के इसी महीने के हल्दी निर्यात 14,957 टन से ज्यादा है। 

Also Read: कच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजर

क्या 20 हजार टच करेगी हल्दी?

पॉल ने कहा कि यदि मौजूदा तेजी बनी रहती है और बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली नहीं आती है तो हल्दी का अगला पहला टारगेट ₹19,000-19,100 रुपये रहने वाला है। इस स्तर को पार करने के बाद अगर हल्दी की निर्यात मांग बनी रहती और सप्लाई में कमी आती है तो इसका दूसरा टारगेट ₹19,500-20,000 प्रति ​क्विंटल है।

अनुज गुप्ता भी मानते हैं कि मौजूदा हालात से हल्दी में आगे तेजी ही नजर आ रही है। हालांकि बेहतर मॉनसून और नई फसल की अनुकूल स्थिति ऊंचे भाव पर  हल्दी में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। जिससे भाव थोड़ा नीचे भी आ सकते हैं।

महीने भर में हल्दी 2,500 चढ़ी

बीते एक माह में हल्दी के भाव काफी बढ़ चुके हैं। कमोडिटी एक्सचेंज कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर हल्दी के अगस्त कॉन्ट्रैक्ट के भाव 10 जून को ₹16,150 पर बंद हुए थे, जो शुक्रवार (10 जुलाई) बढ़कर ₹18,740 प्रति ​क्विंटल के दिन के उच्च स्तर तक चढ़ गया। इस तरह महीने भर में इस कॉन्ट्रैक्ट में करीब 16 फीसदी तेजी आ चुकी है। इस महीने की बात करें तो इसके भाव 10 दिनों में करीब 7 फीसदी चढ़ चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement