facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

लंबी पोजीशन लेने से कतरा रहे हैं कारोबारी, मंदड़िए मुनाफावसूली पर उतरे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:45 PM IST

शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत अच्छी रही लेकिन तेजी के साथ खुलने के बावजूद बाजार मुनाफावसूली के चलते अपनी मजबूती बरकरार न रख सका।


बाजार में कुल चढने वाले शेयर 758 थे पर 1923 शेयर कमजोर होकर बंद हुए। इंडेक्स और स्टॉक्स फ्यूचर्स में कारोबार कम होने की वजह से एफ ऐंड ओ का वॉल्यूम 47,000 का ही बना रहा। निफ्टी वायदा स्पॉट के मुकाबले कुछ डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा था, जबकि मार्च वायदा का ओपन इंटरेस्ट 8.37 फीसदी यानी 28.47 लाख शेयरों से गिर गया। मार्च वायदा की एक्सपायरी को चार दिन रह गए हैं और फिलहाल अप्रैल के लिए रोलओवर मात्र 20 फीसदी हैं।


गुरुवार के कारोबार से ऐसा ही लग रहा है कि कारोबारी बाजार का रुख तय नहीं कर पा रहे हैं। तेजड़िए मौजूदा भावों पर लंबी पोजीशन लेने से कतरा रहे हैं जबकि मंदड़िए अपने शार्ट पोजीशन बनाए रखने से बचना चाहते हैं। निफ्टी वायदा का ओपन इंटरेस्ट करीब 440 लाख शेयरों से गिरकर 390 लाख शेयरों पर आ गया है, जिससे साफ है कि मंदड़िए मुनाफावसूली कर रहे हैं। निफ्टी मार्च दो के 5222 के स्तर से 600 अंक गिर चुका है।


कॉल की तुलना में पुट में खरीद बढने से निफ्टी का पुट कॉल रेशियो भी 0.83 से बढ़कर 0.85 हो गया है। पुट ऑप्शंस का ओपन इंटरेस्ट 8.89 लाख शेयरों से बढ़ गया है जबकि कॉल ऑप्शंस का ओपन इंटरेस्ट में 4.32 लाख शेयरों का इजाफा हुआ है।


निफ्टी में कॉल में 4700 के स्ट्राइक प्राइस और पुट में 4250 के स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट बढ़ रहा है जिससे साफ है कि निफ्टी एक सीमित दायरे में है। 4450 के स्तर पर सपोर्ट देखा जा रहा है और बाजार का रुख फिलहाल कमजोर लग रहा है। अगले कुछ हफ्तों में निफ्टी 4260 का स्तर छू सकता है, निफ्टी का रेसिस्टेंस 4620 और 4700 पर देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement