facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

आपूर्ति में बाधा से टमाटर हुआ लाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:00 PM IST

कांवड़ यात्रा के कारण उत्तरी क्षेत्र से टमाटर की  ज्यादातर आपूर्ति बाधित होने से सोमवार को दिल्ली में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।


उत्तराखंड में हरिद्वार से जुड़े उत्तरी क्षेत्र के सभी रास्ते बंद होने के चलते थोक बाजार में टमाटर की कीमत बढ़कर 100 रुपये प्रति 25 किलोग्राम हो गई। हरियाणा और पंजाब से आने वाले टमाटर, आलू और प्याज जैसी प्रमुख सब्जियों की आवाजाही इन दिनों आम तौर पर बंद हो जाती है।

आपूर्ति कम होने के कारण प्याज और आलू की थोक कीमतों में पिछले एक हफ्ते में ही करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। शिमला से आनेवाले टमाटर की कीमत 100 रुपये बढ़कर 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र से आनेवाले टमाटर की कीमत 50 से 100 रुपये तक बढ़ गई है। रोज टमाटर के 60 ट्रक आते थे जो अब घटकर महज 30 ट्रक रह गए हैं। आजादपुर की सब्जी मंडी में सोमवार को 40 ट्रक आए। राजस्थान से आनेवाले प्याज में 100 रुपये प्रति 40 किलो और नासिक व मध्यप्रदेश से आने वाले प्याज में 50 से 100 रुपये की वृध्दि हुई।

Advertisement
First Published - July 29, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement