facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

कर्नाटक के तंबाकू किसान हुए मालामाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:41 PM IST

कर्नाटक के तंबाकू उत्पादकों को वर्तमान सीजन में फ्ल्यू क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू के लिए प्रति किलो 92 से 95 रुपये मिले हैं जो पिछले साल से 60 प्रतिशत ज्यादा है।


इस साल बड़े पैमाने पर विदेशी ऑर्डर मिलने से किसानों को तंबाकू की कीमत इतनी अधिक मिली है। तंबाकू उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों अफ्रीका के जिंबाब्वे और कीनिया तथा यूरोप के स्पेन में उत्पादन में गिरावट आने के बाद विदेशों से ये ऑर्डर आ रहे हैं।

तंबाकू बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बेहतर ग्रेड के तंबाकू की कीमत इस सप्ताह 100 रुपये प्रति किलो से अधिक रही है और मंगलवार को इसकी कीमत सर्वाधिक, 118 रुपये प्रति किलो रही।

कारोबारी सूत्र कहते हैं कि अगर एक बार विदेशी आयातक सीजन के मध्य (अक्टूबर मध्य से नवंबर के दूसरे सप्ताह तक) में आकर फसल का सर्वेक्षण कर लें और राज्य के विभिन्न नीलामी मंचों पर सीधे आ जाएं तो कर्नाटक के तंबाकू की कीमत और अधिक हो सकती है।

कर्नाटक के मैसूर, हासन और शिमोगा जिले में 85,000 हेक्टेयर क्षेत्र में तंबाकू की खेती की गई है। पंजीकृत किसानों की संख्या 41,000 है और 56,630 खलिहान हैं। कर्नाटक के फसल सीजन के शुरुआत से तंबाकू बोर्ड ने 93.44 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 5,47,475 किलो तंबाकू का विपणन किया है। 2008-09 फसल वर्ष में प्राधिकृत फसल का आकार 965.2 लाख किलो था।

विभिन्न नीलामी मंचों पर तंबाकू की बेची गई मात्रा और उनके मूल्य 15 सितंबर को इस प्रकार थे: एचडी कोटे-कुल विपणित परिमाण 49,221 किलो, औसत मूल्य 93.66 रुपये प्रति किलो, हुंसुर-1 – 61,290 किलो, 96.14 रुपये, हुंसुर-2 -33,020 किलो, 93.11 रुपये, पेरिया पटना 1-84,709 किलो, 93.85 रुपये, पेरिया पटना 2 – 46, 208 किलो, 94.43 रुपये, पेरियापटना 3 – 32,392 किलो, 93.20 रुपये, कंपलपुरा 1- 71,839 किलो, 97.48 रुपये, कंपलपुरा 2-37,161 किलो, 91.95 रुपये, रामनाथपुरा 1- 77,137 किलो, 89.58 रुपये, रामनाथपुरा 2 – 54,498 किलो, 90.21 रुपये।

Advertisement
First Published - September 17, 2008 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement