facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

टायर निर्यात 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:21 PM IST

देश से टायर निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल टायर निर्यात 14 हजार करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा था। ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटमा) ने वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी।
एसोसएिशन के चेयरमैन सतीश शर्मा ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पिछले दो वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार कोविड महामारी के कारण प्रभावित हुआ है, इसके बावजूद इस दौरान भारत से टायर निर्यात लगभग 70 प्रतिशत बढ़ा। निर्यात के मामले में यह प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर उत्पन्न नए परिदृश्य में भारत से बढ़ती उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में भारतीय टायर उद्योग की क्षमता का प्रमाण है।’ उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश से टायर निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल टायर निर्यात 14 हजार करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा था। भारतीय टायर विनिर्माताओं ने नई तकनीक पर आधारित वैश्विक स्तर के कारखाने स्थापित किए, जिसके कारण निर्यात में बढ़ोतरी हुई। उत्पादों के भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की वैश्विक छवि भी मजबूत हुई है। भारत में बने टायर 170 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जाते हैं।    

Advertisement
First Published - June 11, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement