facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Opening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के करीब; टेक महिंद्रा और अदाणी एंटरप्राइजेज चमके

चल गया अनोखे फल का जादू

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:43 AM IST

जरा कल्पना कीजिए कि आप कुछ खट्टा खाएं और उसका स्वाद आपको मीठा लगे। अगर आपको यह महज मजाक लगता है तो यह मजाक जल्द ही सच होने जा रहा है।


जल्द ही एक ऐसा चमत्कारी फल आने वाला है जिसके जरिये ऐसा संभव हो पाएगा। इस फल का स्वाद कुछ-कुछ रेड बेरी के जैसा होगा। वैसे मूल रूप से यह फल पश्चिम अफ्रीका का है और इसका आकार कुछ-कुछ अंगूर जैसा और रंग लाल है, दिखने में भी यह आकर्षक दिखता है।

ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक इस फल में मौजूद ग्लाइकोप्रोटीन कुछ समय के लिए खट्टे स्वाद को मीठा कर देता है। यह छोटी-छोटी गोलियों के रूप में होता है जिसे बस जीभ पर रखना होता है और आप इसके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

इस फल को बेचने वाले का दावा है कि किसी भी चीज के साथ इसको खाएंगे तो आपका स्वाद और मीठा हो जाएगा और इसका स्वाद दो घंटे तक कायम रहेगा। ब्रिटेन में इस फल की रेकॉर्ड मांग चल रही है और इसके दो मुख्य विके्रताओं ने इसके  चाहने वालों को चेताया है कि इस फल को पाने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

दक्षिण लंदन में रहने वाले चास बार जो पहले आईटी पेशेवर के तौर पर काम करते थे, उन्होंने आठ महीने पहले ही अपनी वेबसाइट ‘मिरेकलफ्रूट डॉट कॉ डॉट यूके’ के जरिये इस फल को बेचना शुरू किया था। शुरू में इस फल को बहुत अच्छा रेस्पांस नहीं मिला।

उनका कहना है कि फल की बिक्री के जरिये उन्होंने 5 पाउंड रोजाना के हिसाब से कमाना शुरू किया था। बाद में इसकी मांग में तेजी आ गई। अब उनका कहना है कि हफ्ते भर में वह कई हजार पाउंड फल की बिक्री कर देते हैं। उनका कहना है कि वह बेहद भाग्यशाली रहे जो उनका यह धंधा चल निकला।

Advertisement
First Published - June 5, 2008 | 1:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement