facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO, AI और ग्रीन एनर्जी से बदलेगी रिलायंस की तस्वीर, 5 ब्रोकरेज को दिख रहा 32% तक अपसाइडपुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार; Tata Motors और Cipla बने स्टारDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंता

जून तक 14 फीसदी बढ़ा चाय का निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 PM IST

साल 2008 की पहली छमाही में देश के चाय निर्यात में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चाय बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से मांग बढ़ने और केन्या में कम उत्पादन होने से चाय के निर्यात में इजाफा हुआ है।


जनवरी से जून के दौरान कुल 8.74 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में 7.97 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया था। इस अवधि में उत्पादन 3.3 फीसदी बढ़कर 34.57 करोड़ किलो हो गया। सीटीसी चाय के विश्व में सबसे बडे निर्यातक केन्या के उत्पादन में साल 2008 की पहली छमाही में 21 प्रतिशत की कमी  आयी। इसकी वजह प्रतिकूल मौसम है।

पूर्वी अफ्रीका के उत्पादकों का अनुमान है कि वर्ष 2008 में उत्पादन कम होकर 33.5 करोड़ किलोग्राम रह जाएगा। पिछले साल यह रेकॉर्ड 36.9 करोड़ किलो रहा था। पाकिस्तान और इजिप्ट केन्या की चाय के पुराने खरीदार हैं पर इस साल भारत का घरेलू उत्पादन बेहतर होने से इन देशों में ज्यादा चाय निर्यात कर रहा है।

जनवरी से जून के बीच उत्तरी भारत से किया जाने वाला निर्यात 17 फीसदी बढ़कर 4.47 करोड़ किलो हो गया । दक्षिणी भारत से किए जाने वाले निर्यात में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 427.5 लाख टन रहा है।

गौरतलब है कि भारत से सीटीसी का निर्यात मुख्य रूप से इजिप्ट, पाकिस्तान और ब्रिटेन को करता है जबकि प्रीमियम ऑर्थोडॉक्स चाय का निर्यात इराक, ईरान और रूस को करता है। भारत में चाय की खेती लगभग 5.215 लाख हेक्टेयर में की गई है। देश के चाय उद्योग से लगभग 1.30 लाख उत्पादक और 12.6 लाख मजदूर जुड़े हैं।

Advertisement
First Published - August 13, 2008 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement