facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

खारिज हुआ धान का एमएसपी बढ़ाने का सुझाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:02 PM IST

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 850 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने की सिफारिश को खारिज कर दिया है।


सूत्र के मुताबिक, परिषद ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पिछले महीने घोषित धान का अस्थायी मूल्य ही अंतिम तौर पर इस सीजन में धान का एमएसपी होगा। हालांकि परिषद ने धान के अलावा दूसरे सभी फसलों के प्रस्तावित एमएसपी को मान लिया है।

सी रंगराजन की अध्यक्षता वाली इस परिषद ने यह भी सुझाव दिया है कि बाजार की स्थितियों और भारतीय खाद्य निगम के पास मौजूद भंडार के अनुसार किसानों को धान की बिकवाली के लिए उचित बोनस देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2008-09 खरीफ सीजन के लिए कीमत तय करने की पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) को सौंप दिया था। 

Advertisement
First Published - July 29, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement