facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

पाम ऑयल में जोरदार गिरावट की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:41 PM IST

कच्चे और सोयाबीन तेल की कीमतों में हो रही गिरावट से पाम तेल की कीमत पिछले चार महीने के सबसे निचले स्तर की ओर जाती दिख रही है।


कारोबारियों के अनुसार, पाम तेल के खाद्य और ईंधन उत्पादों में प्रयुक्त होने का आकर्षण कम होने से बाजार में इसकी कीमत में काफी कमी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। मलयेशियन डेरिवेटिव एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले पाम तेल की कीमतों में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका कारोबार 946 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गया।

मालूम हो कि कच्चे तेल की कीमत के प्रति बैरल 123.50 डॉलर होने से इस सप्ताह पाम तेल की कीमत सात महीने के न्यूनतम स्तर तक चली गयी थी। अमेरिका और जापान में कच्चे तेल की मांग घटने से 5 जून के बाद पाम तेल की यह सबसे कम कीमत थी। अक्सर पाम और अन्य वनस्पति तेल कच्चे तेल के मूल्यों का अनुसरण करते हैं। क्योंकि उनका इस्तेमाल वैकल्पिक ईंधन के रुप में किया जाता है।

मलयेशिया में वनस्पति तेलों के रेकॉर्ड भंडार और अर्जेंटीना, जिसका सोयाबीन उत्पादन में विश्व में तीसरा स्थान है, के खाद्य निर्यात पर कर लगाने की योजना के टलने से पिछले महीने वनस्पति तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत की कमी आई थी। शिकागो में दिसंबर डिलीवरी वाले सोयाबीन के तेल की कीमत 0.25 प्रतिशत घट कर 60.05 सेंट प्रति पौंड रह गई।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement