facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

बिहार में शुरू होगी कृषि जिंसों की स्पॉट ट्रेडिंग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:04 PM IST

नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) स्पॉट एक्सचेंज  लिमिटेड बिहार में कमोडिटी ट्रेडिंग करने के लिए अपना स्पॉट मार्केट खोलने जा रही है।


इस बात की जानकारी एनसीडीईएक्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ आर. रामासेशन ने कहा कि बिहार जैसे राज्यों में स्पॉट मार्केट खोलने में ज्यादा मुश्किलंए नहीं हैं। मालूम हो कि बिहार में कृषि उत्पाद बाजार नियंत्रण (एपीएमसी) कानून खत्म कर दिया गया है। इसलिए ऐसे राज्यों में कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग करने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से वहां पर स्पॉट मार्केट खोलने में कोई परेशानी नहीं होगी। एनसीडीईएक्स स्पॉट एक्सचेंज 9 करोड रुपये की अधिकृत राशि और 5,00,000 रुपये की भुगतेय राशि के साथ संचालित हो रहा है। यह 9 अरब की अधिकृत राशि वाले एनसीडीईएक्स की एक सहयोगी संस्था है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement