facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

चीनी में नरमी के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:35 PM IST

चीनी के उत्पादन में बढ़ोतरी जारी है और इस वजह से इसकी कीमतों पर असर पड़ रहा है।


इस हफ्ते भी रुख में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे क्योंकि गर्मी के महीने में चीनी की मांग में बढ़ोतरी होगी और उम्मीद है कि बाजार में सप्लाई का रुख भी ऐसा ही रहेगा।


यानी मांग-आपूर्ति में अंतर नहीं रहेगा। पिछले हफ्ते चीनी वायदा 1600 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर था, लेकिन उस स्तर पर टिक नहीं पाया और इसमें 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। कोटक कमोडिटी के विशेषज्ञ के मुताबिक, चीनी के बड़े खरीदार मसलन आइसक्रीम निर्माता, कोल्ड ड्रिंक निर्माता और चॉकलेट निर्माता की मांग में इजाफा हो रहा है, लेकिन आपूर्ति में कोई कमी नहीं आई है।


इसी वजह से कीमत में कोई खास उछाल नहीं देखा जा रहा। उन्होंने कहा कि चीनी के अप्रैल वायदा का महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल 1545 रुपये है और इस हफ्ते यह इसी स्तर के आसपास रहने के आसार हैं। चीनी का मार्च कोटा 15 लाख टन का है और यह फरवरी के स्तर से ज्यादा है। बाजार को उम्मीद है कि अप्रैल केलिए भी यही स्तर रहेगा। गर्मी की मांग को देखते हुए सरकार हालांकि कोटा बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते चीनी का बाजार नरम ही रहेगा। एनसीडीईएक्स में एम ग्रेड चीनी का अप्रैल वायदा 1560 रुपये पर था।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement