facebookmetapixel
Advertisement
पासपोर्ट बनवाना व रिन्यू करवाना हुआ महंगा: सरकार ने फीस में की बड़ी बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरेंसोने-चांदी में उलटफेर, ग्लोबल मार्केट सुस्ती, घरेलू में सुस्त शुरुआत के तेजीकमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेलITR Filing: TDS चालान में चुन लिया गलत फाइनेंशियल ईयर? घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से करें सुधारSIP: कितने साल करें निवेश? लार्ज, मिड या स्माल कैप- कहां पैसा लगाना बेहतर? 28 साल के डेटा से मिले 4 बड़े जवाबअब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ी

मूंगफली निर्यात में तेजी के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:04 AM IST

गुजरात से होने वाले मूंगफली निर्यात में और इजाफा हो सकता है। जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय (जेएयू) ने मूंगफली की नई किस्म को विकसित किया है।


इसको खास तौर से निर्यात के लिए विकसित किया गया है। जूनागढ़ विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि अगले साल तक इसके बाजार में आ जाएगा।वैसे विश्वविद्यालय का कृषि अनुसंधान विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी इस किस्म को कृषि अनुसंधान परिषद की मंजूरी मिलनी बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि परिषद मई के शुरुआती हफ्ते में इस किस्म को मंजूरी दे देगी। 


जब एक बार इस किस्म को परिषद की मंजूरी मिल जाएगी, उसके बाद इसके बाजार में आने का रास्ता साफ हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसके अगले साल तक ही जारी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे किसान अच्छी क्वालिटी की मोटी मूंगफली उगा सकेंगे, और इसको खासतौर से निर्यात के लिए ही विकसित किया गया है। गौरतलब है कि सौराष्ट्र की मूंगफली अपने आकार और स्वाद के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement