facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

‘चुपके-चुपके’ सोयाबीन भी पकड़ चुका है महंगाई की राह…

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:01 AM IST

कच्चे तेल की तरह सोयाबीन की कीमतों में भी आग लग गयी है। एक साल के दौरान इसके भाव  64 से 97 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।


इसकी लपट से बाजार तो झुलस ही रहा है, आम उपभोक्ता भी  इसकी तपिश महसूस करने लगा है। लेकिन, सटोरिए इसकी गर्मी से अपने निवेश की ठंडक मिटा रहे हैं। सटोरियों को पता है कि सोयाबीन की लपट भी कच्चे तेल की तरह अभी और धधकेगी।  

सोयाबीन के वैश्विक उत्पादन में कमी होने और खाद्य तेलों से लेकर बायोडीजल तक के लिए इसकी भारी मांग होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि घरेलू बाजार में अक्तूबर तक सोयाबीन की नयी फसल आने पर इसकी कीमत में थोड़ी नरमी आने के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस साल सोया की पैदावार बढ़ेगी। देश के विभिन्न प्रांतों की एपीएमसी के मुताबिक, गत जून माह के दौरान सोयाबीन की कीमत में हर सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में भी जून के दूसरे सप्ताह में इसकी कीमत 2,361 रुपये प्रति क्विंटल रही। जो तीसरे सप्ताह में यह 2,468 रुपये प्रति क्विंटल तो चौथे सप्ताह में यह 2,473 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गयी। गत वर्ष जून के दौरान मध्य प्रदेश की मंडी में इसकी कीमत 1,470 रुपये प्रति क्विंटल थी। यानी कि दाम में 68 फीसदी का इजाफा। छत्तीसगढ़ में तो इसकी कीमत में  पिछले साल के मुकाबले जून महीने के दौरान 97.39 फीसदी का इजाफा देखा गया।

छत्तीसगढ़ की मंडी में पिछले साल जून महीने के आखिरी सप्ताह में सोयाबीन के भाव 1,235.31 रुपये प्रति क्विंटल थे जो इस साल की समान अवधि के दौरान 2,438.4 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। गुजरात में यह बढ़ोतरी 72 फीसदी की रही तो महाराष्ट्र में 71 फीसदी की। कीमत के साथ-साथ सोयाबीन के वायदा कारोबार में सटोरियों का निवेश भी बढ़ता गया। वर्ष 2007 के जून महीने में यह कारोबार 1,553.50 करोड़ रुपये का था जो इस साल जून में 5,594.78 करोड़ रुपये का हो गया।

2007 के मई में  सोयाबीन का कारोबार 1,510 करोड़ रुपये का था जो इस साल समान अवधि के दौरान 3,157 करोड़ रुपये का हो गया। एफएओ ने विश्व स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन में 6 फीसदी की कमी की आशंका जाहिर की है। अमेरिका में सोयाबीन की बुआई में 16 फीसदी की कमी आयी है और वहां उत्पादन में 7 करोड़ टन की गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि भारत में सोयाबीन का उत्पादन पिछले साल के 94 लाख टन के मुकाबले 110-115 लाख टन होने का अनुमान है।

बायोडीजल की बढ़ती मांग के कारण वर्ष 2006-07 के दौरान अमेरिका में बायोडीजल के लिए सोयाबीन तेल का इस्तेमाल दोगुना हो गया है। हर साल बायोडीजल के लिए सोयाबीन का इस्तेमाल 5-6 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement