facebookmetapixel
Advertisement
पासपोर्ट बनवाना व रिन्यू करवाना हुआ महंगा: सरकार ने फीस में की बड़ी बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरेंसोने-चांदी में उलटफेर, ग्लोबल मार्केट सुस्ती, घरेलू में सुस्त शुरुआत के तेजीकमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेलITR Filing: TDS चालान में चुन लिया गलत फाइनेंशियल ईयर? घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से करें सुधारSIP: कितने साल करें निवेश? लार्ज, मिड या स्माल कैप- कहां पैसा लगाना बेहतर? 28 साल के डेटा से मिले 4 बड़े जवाबअब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ी

कार्टल का हिस्सा कभी नहीं रही सेल : रूंगटा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:41 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का कहना है कि वह कभी भी किसी भी तरह की गोलबंदी(कार्टरलाइजेशन) का हिस्सा नहीं रही है।


इंडियन स्टील एलायंस(आईएसए) से खुद को अलग करने के महज एक दिन बाद सेल के अध्यक्ष सुशील कुमार रूंगटा ने राजधानी में आयोजित सीआईआई के एक सेमीनार में यह बात कही है।


रूंगटा ने सोमवार को कहा कि हम कभी भी गोलबंदी का हिस्सा नहीं रहे और न ही कभी हिस्सा बनेंगे। हमारी कंपनी गोलबंदी में कीमतें नहीं बढ़ाती है। उल्लेखनीय है कि सेल और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड(आरआईएनएल) ने आईएसए से हाथ खींचने का निर्णय किया है। इन कंपनियों को आशंका है कि इस्पात कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने के लिए गोलबंदी की है जिससे देश में महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। जबकि यह गठबंधन इस्पात उत्पादकों के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं कर रहा था।


उन्होंने संकेत दिया है कि सेल इस्पात कंपनियों के मुद्दे उठाने वाले दूसरे संगठन में शामिल हो सकती है। कीमतों में कमी के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस्पात की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लागत को देखते हुए निकट भविष्य में कीमत में कमी के कोई आसार नहीं है। उनके मुताबिक, इस्पात तैयार में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कच्चा माल कोकिंग कोल की कीमतों में तेजी की वजह से भी लागत काफी बढ़ी है।


कभी 98 डॉलर प्रति टन की दर से मिलने वाला कोयला फिलहाल 305 डॉलर प्रति टन में मिल रहा है। सेल के अध्यक्ष के अनुसार, इस साल मार्च में इस्पात की कीमत बढ़कर करीब 50 हजार रुपए प्रति टन पर पहुंच गई थीं, लेकिन सरकार की पहल से कीमतों में 15 से 18 फीसदी यानि 8 हजार प्रति टन की कमी आई है। यदि इस्पात की यही कीमत बनी रही तो भी ग्राहकों के लिए यह एक अच्छी राहत होगी।


रूंगटा ने बताया कि सेल को कोकिंग कोल की आपूर्ति के लिए आस्ट्रेलिया की कंपनी बीएचपी बिलिटन के साथ सेल के होने वाले समझौते पर इसी महीने हस्ताक्षर किए जाएंगे। उनके अनुसार, सेल को अपने इस्पात संयंत्रों की जरूरतें पूरी करने के लिए इस साल 1.2 से 1.3 करोड़ टन कोकिंग कोल का आयात करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 5, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement