facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

चावल में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:35 PM IST


मजबूत रुख के बीच कम आपूर्ति और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान दिल्ली अनाज बाजार में तेजी का रुख रहा और भाव लाभ के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों के अनुसार स्टॉक की कमी और कम आपूर्ति के बीच मांग बढने से गेहूं, चावल और अन्य मोटे अनाजों की कीमतों में तेजी दर्ज हुई।
गेहूं दड़ा (फ्लोर मिल्स) के भाव चक्की आटा और रोलर फ्लोर मिलों की मांग बढ़ने से गेहूं दड़ा के भाव 1040-1050 रुपये से बढ़कर 1145-1150 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए। लिवाली का समर्थन मिलने से गेहूं एमपी देसी के भाव पूर्वस्तर 1350 से 1600 रुपये प्रति क्ंविटल पर अपरिवर्तित बंद हुए। रोलरफ्लोर मिल्स और चक्की आटा के भाव क्रमश: 1135-1140 रुपये और 1130-1135 रुपये से बढकर सप्ताहांत में कम्रश: 1135 -1142 रुपये और 1135-1140 रुपये प्रति 90 किलो बंद हुए।
सीमित आपूर्ति के बीच मांग बढ़ने से चावल बासमती सामान्य के भाव 6200-6500 रुपये से बढ़कर सप्ताहांत में 6400-6700 रुपये प्रति क्ंविटल बंद हुए। चावल कच्चा परमल वेन्ड और सेला के भाव क्रमश: 1310-1375 रुपये व 1500-1550 रुपये और 1800-1850 रुपये से बढ़कर सप्ताहांत में क्रमश: 1400-1450, 1575-1625 रुपये और 2000 से 2100 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement