facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

पाकिस्तानी बाढ़ से लाल मिर्च गरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:04 PM IST

पड़ोसी देश पाकिस्तान में आई बाढ़ से भारतीय लाल मिर्च की मांग वैश्विक बाजार में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में मसालों के निर्यात में कुल मिलाकर वृध्दि हुई है।


मसाला बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में लाल मिर्च के निर्यात में 20.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 50,000 टन रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 41,350 टन था।

मसाला बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘अप्रैल-मई के दौरान खासतौर से पाकिस्तान और श्रीलंका को किए जाने वाले लाल मिर्च के निर्यात में बढ़ोतरी हुई जिसका कारण खराब मौसम परिस्थितियों के कारण चीन और पाकिस्तान के फसल का क्षतिग्रस्त होना है।’

अधिकारी ने बताया कि अप्रैल-मई के दौरान पाकिस्तान, जो खुद ही एक लाल मिर्च की खेती करने वाला देश है, को किए जाने वाले निर्यात में 23 गुना बढ़ोतरी हुई और यह 16,170 टन रहा जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह मात्र 700 टन था। श्रीलंका को 7,000 टन का निर्यात किया गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 5,000 टन का निर्यात किया गया था। हालांकि, आंकड़ों की माने तो बताई गई अवधि में बांग्लादेश को केवल 60 टन लाल मिर्च का निर्यात किया गया जबकि पिछले साल इसी अवधि में लाल मिर्च के प्रमुख उत्पादकों में अपना स्थान रखने वाले इस देश को 5,800 टन का निर्यात किया गया था।

इसी प्रकार अगर निर्यात मूल्यों की बात करें तो लाल मिर्च के निर्यात में 3.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 240.87 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 232.20 करोड़ रुपये था। अधिकारी ने बताया कि मसाला बोर्ड द्वारा लाल मिर्च एवं अन्य मसालों की गुणवत्ता संबंधी जांच अनिवार्य कर दिए जाने से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी मांगों में बढ़ोतरी हुई है। गुंटूर,के एक कारोबारी के अनुसार श्रीलंका जैसे देशों को किए जाने वाले निर्यात की रफ्तार बने रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement