facebookmetapixel
Advertisement
AI से लेकर 6G तक, जियो ने बताया अगले 5 साल का रोडमैप, आकाश अंबानी बोले- दुनिया में पहुंचेगी भारत की टेक्नोलॉजीJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातTest हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’….. update againBSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्सजियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’

मंदी ने फीकी की हीरे की चमक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:41 AM IST

हीरा है सदा के लिए-यह कहावत हीरे की चमक और बढ़ा देती है, लेकिन मंदी के इस दौर में हीरे जैसे बहुमूल्य रत्न की चमक भी फीकी हो चली है।


हालत यह है कि पिछले तीन दिनों में हीरे में करीब 15 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश वर्मा ने कहा कि सोने और चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं के बाद पिछले तीन दिनों में अब हीरे की कीमतों में भी 10-15 फीसदी की कमी आई है।

उल्लेखनीय है कि मंदी ने जहां शेयर बाजार, जिंसों और बहुमूल्य धातुओं में निवेशकों की अच्छे रिटर्न की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, वहीं हीरा अब तक निवेश का एक अच्छा विकल्प बना हुआ था।

आर्थिक संकट से विश्वभर में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने के चलते रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल, जीजेईपीसी) ने अपने सदस्यों से एक महीने के लिए बगैर तराशे हुए (रफ) हीरे का आयात घटाने को कहा है।

जीजेईपीसी के अध्यक्ष वसंत मेहता का कहना है कि आयात में कमी से हीरा उद्योग को वैश्विक संकट से उपजी चुनौतियां का सामना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट ने रत्न और आभूषण क्षेत्र में करीब 50 हजार कारीगरों को बेरोजगार कर दिया है।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 3:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement