facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

आयात के बावजूद महंगी हो रही हैं दालें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:00 PM IST

भले ही सरकार ने आयात के जरिए घरेलू बाजार में दालों की आपूर्ति बढ़ाने की कोशिशें की हों, लेकिन दालों की कीमतों को लेकर आम आदमी को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है और कीमतों में तेजी का रुख बना है।


घरेलू बाजार में अरहर, मूंग और उड़द जैसी प्रमुख दालों की खुदरा कीमतें काफी ऊंची हैं और देश के कई हिस्सों में कीमतें करीब 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। वास्तव में कीमतें पिछले एक महीने के दौरान बढ़ी हैं।

उदाहरण के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने पहले अरहर की दाल 42-44 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध थी, लेकिन अब कीमतें 48-50 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। इसी तरह, धुली उड़द दाल की कीमतें 42-44 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 55-56 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।

हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 11 जुलाई, 2008 को दिल्ली में अरहर की खुदरा कीमत 43 रुपये प्रति किलोग्राम पर थीं, जबकि चने की दाल की कीमत 34.50 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग एजेंसियों ने अप्रैल, 2007 से अभी तक 14 लाख टन विभिन्न दालों के आयात का अनुबंध किया है।

Advertisement
First Published - July 29, 2008 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement