facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

आयातित दाल बेचेगी पीईसी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:50 PM IST

सरकारी कंपनी पीईसी ने आयातित दाल की बिक्री के लिए घरेलू व्यापारियों और कंपनियों से बोली आमंत्रित की है। पीईसी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि कंपनी कितना दाल बेचेगी।


कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस बाबत 26 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी और इस पर अंतिम फैसला 2 अप्रैल को लिया जाएगा।कंपनी की योजना तुअर, उड़द, मूंग और चना दाल बेचने की है। मूंग दाल को छोड़कर बाकी दाल के कम से कम 300 टन के लिए बोली लगाना जरूरी होगा। मूंग दाल के लिए यह मात्रा 500 टन निर्धारित की गई है।


पीईसी ने तुअर दाल मलावी, मोजांबिक, म्यांमार और केन्या से मंगाई थी जबकि चना दाल ऑस्ट्रेलिया का है। ये दालें मुंबई और चेन्नई के गोदाम में मौजूद हैं। कहा गया है कि बोली लगाने वालों को इस बात की भी जानकारी देनी होगी कि वे माल कहां से  उठाना पसंद करेंगे। घरेलू मांग पूरा करने के लिए सरकार ने 14.02 लाख टन दाल के आयात का समझौता किया है और इसमें 10.7 लाख टन दाल 8 फरवरी को पहुंच चुका है।

Advertisement
First Published - March 21, 2008 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement