facebookmetapixel
Advertisement
Apple सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ डेटा; सुरक्षा हुई सख्तन्यू लेबर कोड से बदलेगा सैलरी का गणित? अप्रेजल में पैकेज तो बढ़ेगा, पर हाथ में आने वाला पैसा घटेगा!अमेरिका-ईरान डील से भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमानआइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तारSEBI ने नहीं मानी अनिल अंबानी की बात, ₹6,526 करोड़ के मामले में सेटलमेंट की अर्जी खारिजबारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असर

पवार का ऐलान, सरकार होगी खेती पर मेहरबान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:42 PM IST

कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 25,000 करोड़ रुपये के एक विशेष पैकेज के बारे में गंभीरता से सोच रही है।


पवार ने पिछले महीने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक मे यह बात कही थी। इस बैठक में राज्यों से इस विशाल फंड को खर्चने के लिए वरीयता सूची तैयार करने को भी कहा गया था। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकार इस फंड को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के जरिए आवंटित करेगी।


उन्होंने बताया कि तयशुदा मानदंडों के आधार पर राज्यों को इसमें से राशि दी जाएगी। राज्यों के कृषि बजट की भी इसमें खास भूमिका रहेगी। इसके जरिए राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक समिति बनाई जाएगी, जो कृषि के विकास के लिए राज्य और जिला स्तर पर योजनाएं बनाएगी। किसी राज्य में असिंचित क्षेत्र और सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान भी फंड आवंटन में मायने रखेगा।


यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो कृषि क्षेत्र के लिए यह संजीवनी सिद्ध हो सकता है। खासकर पजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के लिए तो यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा, जहां पिछले पांच सालों में खेती में लागत अधिक अधिक आ रही, जो आखिर में किसानों के मुनाफे पर ही कैंची चलाती है। और यहां जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम होती जा रही है। ऐसे में किसानो को पूंजी चाहिए, ताकि वे संसाधनों का पूरा लाभ उठा सकें।

Advertisement
First Published - April 10, 2008 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement